Connect with us

उत्तराखण्ड

दुस्साहसः होटल में ठहरे युवक की पार्किंग से गायब हो गई बाइक

हल्द्वानी। नगर में वाहन चोरों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इस बार चोरों ने बीच बाजार स्थित होटल की पार्किंग में खड़ी बाइक उड़ा ली। बाइक स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम सटेड़, भिकियासैन अल्मोड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बीती 2 मार्च को किसी काम से हल्द्वानी आया हुआ था। इस बीच उसने अपनी बाइक संख्या यूके 04पी-2912 केमू स्टेशन के पास स्थित एक होटल की पार्किंग में पार्क कर दी। अगली सुबह जब वह उठा तो बाइक पार्किंग से गायब मिली।

उसने बाइक के संबंध में होटल स्टाफ से जानकारी जुटाई। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि बाइक में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page