Connect with us

उत्तराखण्ड

दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराली, आजिज आकर फांसी के फंदे में झूली विवाहिता, शव छोड़कर भाग निकले ससुराली

हल्द्वानी। ससुरालियों की आए दिन की दहेज प्रताड़ना से आजिज आकर एक महिला ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। इसके बाद आरोपी शव छोड़कर भाग गए। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम लखनी जिला बागेश्वर निवासी ख्याली दत्त जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी ने कहा है कि उसकी बहन रेनू जोशी का विवाह अप्रैल 2018 में धीरज पाठक पुत्र शम्भू पाठक निवासी गरुड़ जिला बागेश्वर के साथ हुआ। आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही सास हेमा पाठक और पति धीरज पाठक दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाने लगा।

आरोप है कि दिल्ली में कार्यरत उसकी बहन का पति धीरज और सास हेमा एक सप्ताह पूर्व हल्द्वानी आकर रेनू के साथ रहने लगे और उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे आजिज आकर उसने 6 जुलाई को किराए के कमरे में ही फांसी लगा ली। इसकी सूचना पर जब वह डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे तो ससुराली शव को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के साथ ही आत्महत्या उकसाने के लिए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page