Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां दो गुटों में हुई लड़ाई,युवक की बेरहमी से हत्या

ऋषिकेश में नदी किनारे कैंप संचालित करने वाले दो गुटों में विवाद हो गया। यह मामला थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ का है। यहां दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोगों ने कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन को हिरासत में लिया


गट्टूगाड़ यमकेश्वर प्रखंड जिला पौड़ी गढ़वाल स्थित शिवालिक कैंप में बीती मध्यरात्रि करीब 12रू30 बजे यह घटना हुई। लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया।


आरोप है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page