Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने 21 से 24 मई के बीच इन जिलों में बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट किया जारी

प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है बता दे कि मौसम विभाग ने 21 मई से 24 मई के बीच राज्य के अनेक जनपदों में बारिश ,ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान ने 21 और 22 मई के लिए प्रदेश में जारी किया गया येलो अलर्ट। 23 और 24 मई के लिए प्रदेश में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट। 23 मई को उत्तरकाशी, देहरादून टिहरी में भारी बारिश की चेतावनी। 24 मई को नैनीताल पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी की चेतावनी, कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है तेज़ आंधी।


23 और 24 मई के लिए भी थंडर स्टॉर्म और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ओलावृष्टि, पौधरोपण, बागवानी, खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने, बिजली गिरने से जान माल के नुकसान की आशंका, भूस्खलन, चट्टान टूटने, तेज हवा, झक्कड़ की वजह से जिलों को सतर्क किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page