Connect with us

उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

हल्द्वानी। भुजियाघाट में देर रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से पौढ़ी गढ़वाल के कालागढ़ का रहने वाला कुनाल भरती (24) हल्द्वानी में टैक्सी चलाता था। कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा में किराए के मकान में पत्नी श्वेता के साथ रहता था। बताया जाता है कि गुरुवार को काम निपटाने के बाद कुनाल अपने दोस्त सचिन के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। देर रात वापस लौटते समय गुलाब घाटी इलाके में बल्यूटिया गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर अचानक उसकी बाइक फिसल गई। बाइक कुनाल चला रहा था। हादसे में कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सचिन चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। काठगोदाम पुलिस ने म़ृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page