Connect with us

उत्तराखण्ड

होटल में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को किया गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल) पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने का आरोप लगाते हुए उन पर केस दर्ज किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों से बरामद युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक रानीखेत रोड पर स्थित गर्जिया बेस्ट होटल में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शुक्रवार की सुबह छापा मारकर होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और युवती को पकड़ा। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई, साथ ही होटल मालिक को भी कोतवाली ले आई। तीनों से पूछताछ के बाद यह मामला अनैतिक देह व्यापार का पाया गया।

पुलिस के मुताबिक होटल के एक कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। होटल के रजिस्टर में युवक और युवती की एंट्री भी दर्ज नहीं थी। इसके अलावा होटल मालिक होटल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा पाया।

कोतवाली में पुलिस ने होटल स्वामी शेखर चंद्रमा मासीवाल पुत्र विशमभर दत्त निवासी रानीखेत रोड रामनगर तथा परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी धर्मपुर औलिया थाना रामनगर जिला नैनीताल के विरुद्ध FIR NO. 387/23 धारा 3/4/5/6 अनैतिक देश व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपा जोशी, हेड कांस्टेबल आनंदी सती, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा सामंत, महिला कांस्टेबल दीपा सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह ,कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल विपिन शर्मा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page