Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच महत्वपूर्ण भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच महत्वपूर्ण भेंट

देहरादून (एटम बम):उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आपसी कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री धामी ने सुझाव दिया कि दोनों राज्यों की सीमा पर स्थानीय काश्तकारों को टोल टैक्स में छूट प्रदान की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से भी फोन पर बात की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी को और अधिक विस्तार देने पर चर्चा की। धामी ने उल्लेख किया कि उत्तराखंड और हिमाचल की भौगोलिक स्थिति लगभग समान है। हाल ही में नीति आयोग की बैठक में हिमालयी राज्यों के समग्र विकास के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने की भी मांग की गई थी।

हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि पांवटा साहिब में यमुना नदी पर 550 मीटर लंबे दो-लेन पुल पर वाहनों की आवाजाही के कारण भारी कंपन हो रही है। आईआईटी रुड़की की जांच और संस्तुति के बाद सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके मरम्मत की मंजूरी दे दी है। इस मरम्मत के लिए पुल को कम से कम दो माह के लिए यातायात हेतु बंद करना आवश्यक होगा। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जिलाधिकारी देहरादून और जिलाधिकारी सिरमौर को डायवर्जन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

श्री सिंह ने यातायात की सुगमता के लिए पुल के पास बनाये गये वन, खनन, आबकारी एवं आर.टी.ओ. के अवरोधों तथा लोडेड वाहनों की पार्किंग को पुल से 01 किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने की आवश्यकता बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री श्री सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले भीमावाला नावघाट पुल और धौला से सेवाडोगरी तक 10 किलोमीटर सड़क निर्माण पर भी चर्चा की। इस निर्माण से डोडराक्वार क्षेत्र में 12 महीने आवागमन सुचारू हो जाएगा और दोनों राज्यों की आपसी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह, सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय और हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page