Connect with us

उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी में स्वच्छता को लेकर युद्घ स्तर पर अभियान चला रही पालिका, अब तक नालियों से 6 ट्रक मलवा निकाला

नैनीताल। उच्च न्यायालय द्वारा नैनीताल नगर में स्वच्छता अभियान के दौरान निकाली गई। रैली के दौरान जिलाधिकारी को  दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा  नैनीताल नगर में टीमों का गठन किया गया।

साथ ही नालियों हेतु व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिसमें अब तक 06 ट्रक से अधिक मलवा और कचरा निकाला गया है नगरपालिका की टीम 2 पालियों में लगातार सफाई अभियान चला रही है। सरोवर नगरी नैनीताल में मानसून के दृष्टिगत जिलाधिकारी  द्वारा उपजिलाधिकारी व नगरपालिका को व्यापक सफाई अभियान चलाकर नालियां व नालो की सफाई के निर्देश दिए गए थे।

जिस पर उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह द्वारा स्वयं मॉनिटर कर नगरपालिका की सफाई कराई गई। इस हेतु टीम द्वारा  पिछले 3 दिन से लगातार वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान में 6 ट्रक से अधिक मलवा और कचरा नालियों से निकाला गया। उप जिलाधिकारी नैनीताल ने बताया कि नगरपालिका की टीम द्वारा 2 पालियों में अभियान को लगातार चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page