Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में चोरों ने बंद घर में लगाई सेंध, हजारों की नगदी पर हाथ साफ

हल्द्वानी। यहां चोरों ने बंद घर में सेंध लगा दी। घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर हजारों की नगदी ले उड़े हैं। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। 

पुलिस को सौंपी तहरीर में  हरीश सिंह कोरंगा पुत्र प्रेम सिंह कोरंगा निवासी जवाहर ज्योति शिवपुरी दमुआढूंगा ने कहा कि वह नवरात्रि में पूजा पाठ के लिए आने पैतृक गांव तेजम जिला पिथौरागढ़ गया हुआ था जबकि उसकी पत्नी शांति कोरंगा भी 23 अक्टूबर को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ गई हुई थी। इसी दिन रात में दो अज्ञात चोर ताला तोड़ कर उनके घर में घुस गए। चैनल में लगे ताला तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए।

जिसके बाद चोर वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर शांति कोरंगा अगले दिन हल्द्वानी पहुंच गई और वह खुद भी हल्द्वानी आ गए। हरीश कोरंगा का कहना है कि उसकी पत्नी शांति नगर निगम की बैंणी सेना की सदस्य है। उसने वार्ड 36 से वसूल की गई 36 हजार 110 रूपए की धनराशि गायब थी। हरीश का कहना है वह धनराशि नगर निगम में जमा की जानी थी। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page