Connect with us

उत्तराखण्ड

डीएम दरबार पहुंचा बडौन के विकास कार्यों में अनियमित्ता का मुद्दा, डीएम ने बैठाई जांच

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी  में जनसुुनवाई आयोजित हुई। 

डीएम ने आम जनमानस की समस्याओ  एव शिकायतों  का संज्ञान गंभीरता से  लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने  पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत,  विकास कार्यों  में अनियमितता आदि की शिकायतें व समस्याएं  दर्ज हुई। डीएम ने मौके पर ही दूूरभाष के  माध्यम से संबंधित अधिकारियों  से वार्ता कर  समस्याओं व शिकायतो का भली-भांति परीक्षण करने के उपरांत निर्धारित समयावधि में समस्याओं व शिकायतो को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जनसुुनवाई में  ओखल कांडा  ग्राम पंचायत बडौन के विकास कार्यों   में ग्राम  वासियों द्वारा अनियमिता की  शिकायत रखी जिसे डीएम  ने गम्भीरता से लेते हुए  डीपीआरओ को जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने  के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही आमजनमानस उपस्थित थे।         

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page