Connect with us

उत्तराखण्ड

उक्रांद के कार्यालय में हुआ जमकर बवाल, पुलिस तैनात

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल में एक बार फिर रार पड़ गई है। पार्टी कार्यालय में आमने-सामने आए दो गुटों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं हुआ।

आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था। इस सूचना पर यह गुट भी मौके पर पहुंच गया और हंगामा कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स  पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page