Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हत्या की हैरान करनी वाली घटना आयी सामने ,रह जाओगे हैरान

हरिद्वार।यहां एक युवक की बेरहती से हत्या कर दी गई। हत्या ऐसी, जिसकी किसीने कल्पना भी नहीं की होगी। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में युवक का गुप्तांग नोच कर युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव सड़क किनारे एक खाली प्लाट में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए गुत्थी सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।


शनिवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर का मुआयना किया तो कहीं कोई निशान नहीं नजर आया सिर्फ उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी मिला।


फिलहाल 22 वर्षीय इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसके नाम व पते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page