Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां अंग्रेजी शराब की दुकान में घुसकर युवकों ने की लड़ाई

हल्द्वानी।यहां कालाढूंगी रोड ब्लाॅक चौराहे पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कुछ युवकों ने धावा बोल दिया और दुकान स्वामी के भाई को सिर में बोतल मारकर लहूलुहान कर दिया ।


आधा घंटे के भीतर इन युवकों ने दो बार दुकान में हंगामा किया । इस दौरान पुलि भी दुकानदार की शिकायत पर दुकान में पहुंची थी। मारपीट के बाद जब हमलावर भाग रहे थे, तब दुकान पर काम करने वाले सेल्समेन ने एक हमलावर को पकड़ लिया,

जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। दुकान स्वामी का आरोप है कि दुकान में घुसे युवक वहां बैठे उनके भाई से 50 हजार रूपये की रंगदारी मांग रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हंगामे और मारपीट का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page