Connect with us

उत्तराखण्ड

माओवाद के खिलाफ ऑपरेशन:आखिरी फरार माओवादी भी गिरफ्तार।

अल्मोड़ा।पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने सीनियर माओवादी नेता को गिरफ्तार करने का दावा किया।भास्कर पांडे नाम के इस माओवादी नेता पर 20 हजार का इनाम था।

2017 के अल्मोड़ा और नैनीताल के लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत भास्कर पाण्डेय पर तीन मुकदमें दर्ज हैं।जिसमें वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने भास्कर पाण्डेय को 50000 का इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था।

पुलिस का कहना है कि भास्कर पाण्डे फरारी के दौरान किसान आंदोलन में भी सक्रिय रहा।

पुलिस के मुताबिक भास्कर पांडे खीम सिंह बोरा का सबसे खास साथी माना जाता है जिसे यूपी की एसटीएफ ने गिरफ़्तार कर चुकी हैं।

पुलिस की मानें तो भास्कर पांडे ने भारत में कई जगह माओवाद की ट्रेनिंग ली हैं।उसने अपने कई साथियों के साथ मिलकर यहां अपने क्रियाकलापों को अंजाम देने की कोशिश की हैं।

पुलिस के मुताबिक भास्कर पाण्डे उत्तराखंड का आखिरी फरार माओवादी था जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
पुलिस के मुताबिक 2017 चुनाव में धारी तहसील में भास्कर पाण्डे ने एक जीप जलाई थी।

भास्कर पाण्डेय को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 20000 का इनाम तथा मेडल देने की घोषणा की है।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड अजय सिंह के संयुक्त नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page