Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में पुलिस टीम का छापा।

हल्द्वानी के स्पा सेन्टरों में मिली अनियमितता, पुलिस एक्ट में हुआ चालान।

हल्द्वानी (नैनीताल) इलाके के स्पा सेंटरों का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में अनेक खामियां पकड़ी गई,जिस पर पुलिस ने पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत शनिवार को एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स की प्रभारी दीपा भट्ट के नेतृत्व में मय टीम के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे दबिशे व चैकिंग की गई।
गोल्डन स्पा दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी के प्रवेश रजिस्टर में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई तथा स्पा सेंटरों के कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नहीं किए गए तथा स्पा सेंटरों के कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होने के कारण 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 05 हजार रू का नगद चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page