Connect with us

उत्तराखण्ड

BJP उम्मीदवारों की सूची जारी,इन विधायकों के कटे टिकट।

नई दिल्ली।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से उम्मीदवार बनाये गए।पहले कहा जा रहा था कि वो दूसरा सीट से लड़ना चाह रही थे लेकिन किसका गलत संदेश न जाये इसलिए मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा से ही चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की जिसके बाद पार्टी ने उन्हें खटीमा से अपना उम्मीदवार बनाया है।
कालाढूंगी से बंशीधर भगत की टिकट कटने की आशंका थी।इस सीट पर सुरेश भट्ट अपने दावेदारी जता रहे।पार्टी ने बंशीधर भगत को फिर से कालाढूंगी से उम्मीदवार घोषित किया। रामनगर विधानसभा सीट पर पार्टी ने दीवान सिंह बिष्ट को लगातार पांचवी बार अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई सरिता आर्य को भाजपा ने नैनीताल से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की पुत्री ऋतू खंडूरी का पार्टी ने टिकट काट दिया हैं। यौन उत्पीड़न के मामले में विवादित रहे द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया। उनकी जगह अनिल शाही को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया। काशीपुर से विधायक हरभजन सिंह चीमा के इस बार चुनाव न लड़ने पर पार्टी ने उनके पुत्र त्रिलोचन सिंह चीमा को काशीपुर से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया हैं।

भाजपा के घोषित उम्मीदवारों की सूची यहाँ देखे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page