Connect with us

उत्तराखण्ड

अब यहां से आई हादसे की खबर, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में बारिश के बीच एक और हादसे की सूचना है। यहां यात्रियों से भरे ‌यूटिलिटी वाहन में अचानक पत्थर आ गिरा। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली की कोटी रोड (तुनिया के समीप) थाना कालसी पर एक वाहन सख्या यूके 07 सीए-O397 यूटिलिटी पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिरने से उसकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।  उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सा के लिये विकासनगर भेजा गया। पुलिस के अनुसार वाहन में कुल 6 व्यक्ति सवार थे।

वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर तथा सवारियाँ लेकर सब्जी मंडी विकासनगर की ओर जा रहा था। दुर्घटना के दौरान 03 व्यक्तियों कल सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी कोठा तारली तहसील कालसी उम्र 60 वर्ष, राधा देवी पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ थाना कालसी 35 वर्ष व किशन सिंह पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी 50 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई तथा 03 व्यक्ति चालक गजेंद्र सिंह पुत्र कृपाराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी 45 वर्ष, मुकेश पुत्र माधवराम निवासी कोटा डिमऊ थाना कालसी उम्र 45 वर्ष व संतराम चौहान पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डीमऊ थाना कालसी 60 वर्ष घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी विकासनगर भिजवा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page