Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपावली से पहले पुलिस का एक्शन: जुए की बाजी लगा रहे 9 गिरफ्तार, 81 हज़ार रुपये बरामद

दीपावली पर्व के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए जिले में जुआ और सट्टेबाजी करने वालों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 81,040 रुपये और 52 ताश पत्तों की गड्डी बरामद की गई है।

मुखानी थाना पुलिस और SOG (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) की संयुक्त टीम ने 10 अक्टूबर 2024 की रात को मुखानी क्षेत्र के पंचक्की चौराहे के पास स्थित एक होटल में छापेमारी की। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वहां जुआ खेला जा रहा है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने ताश की बाजी लगा रहे 09 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टेबाजी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान के तहत, SP सिटी श्री प्रकाश चंद्र और CO हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के निर्देशन में मुखानी थाना प्रभारी श्री विजय मेहता और SOG प्रभारी श्री संजीत राठौर के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

गिरफ्तार किए गए सभी युवकों पर थाना मुखानी में जुआ अधिनियम की धारा 3/4/13 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
1. मुकेश बिष्ट (30), मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी
2. रमेश चंद जोशी (31), लाखनमंडी, चोरगलिया
3. राहुल मठपाल (28), प्रगति विहार, हल्द्वानी
4. गौरव (27), प्रगति विहार, हल्द्वानी
5. ललित (25), केवीएम स्कूल के पास, मुखानी
6. जितेंद्र सनवाल (28), चंद्रावती कॉलोनी, मुखानी
7. निषेश सिंह चौहान (29), सुभाष नगर, हल्द्वानी
8. नितिन भारद्वाज (25), खुरपिया फॉर्म, किच्छा
9. दीपक आर्य (28), रोहिणी सेक्टर, पश्चिमी दिल्ली

बरामदगी:

– 52 ताश पत्ते
– 81,040 रुपये नकद

पुलिस टीम:
– उपनिरीक्षक संजीत राठौर (प्रभारी SOG)
– उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी
– हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव (SOG)
– कांस्टेबल चंदन नेगी (SOG)
– कांस्टेबल परविंदर सिंह

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page