Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस की अपीलः बारिश के बीच यात्रा करने में बरतें यह सावधानियां, नदी-नालों से भी बनाए रखें दूरी

हल्द्वानी। लगातार वर्षा होने पर संवेदनशील इलाकों मुख्यतः मुक्तेश्वर, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बेतालघाट, चोरगलिया तथा काठगोदाम, खनस्यू में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं पर राजमार्गों में कटाव, अवरोध उत्पन्न होने तथा पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों के जलस्तर में अत्यधिक वृद्वि एवं बहाव होने की सम्भावना है।

🔷 नदी व नालों के समीप बस्तियों तथा भवनों में निवास कर रहे लोग कृपया सावधान रहकर समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। 

🔷 जनपद नैनीताल में यात्रा के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करें। अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर ही ठहर जाए।

🔷 किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास न रुके।

🔷अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

🔷 आपातकालीन स्थिति होने पर डायल 112 तथा नैनीताल पुलिस के जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 पर अवश्य सूचित करें।

🔷 एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को मय आपदा उपकरणों के तैयारी हालत में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन बातों का अवश्य पालन करें और विशेष सावधानियां बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page