Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर:लड़की का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने पर तीन व्यापारी पुत्र हिरासत में।

रामनगर (नैनीताल) लड़की का न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इस मामले में तीन व्यापारी पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप्प पर एक लड़की का न्यूड फ़ोटो प्रसारित करने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि लड़की का वीडियो चैट के दौरान उसके परिचित युवक ने स्क्रीनशॉट लिया फिर उसे अपने अन्य दोस्तों को भी दिखाया। युवक के दोस्तो द्वारा लड़की का न्यूड फोटो व्हाट्सएप्प पर वायरल किये गए।

बताया जा रहा है कि न्यूड फोटो वायरल करने वाले युवक लड़की को बार बार क्यारी के एक रिजॉर्ट में बुलाने का प्रयास भी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग है और उसने इस घटना के बारे में परिवार वालो को बताया जिसके बाद यह मामला अब थाने पहुंच गया।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य बाजार के तीन युवकों को हिरासत में लिया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page