Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में सुरक्षा का रियलिटी चेक! सड़कों पर उतरे SSP, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त

देहरादून | 12 फरवरी 2026 | एटम बम न्यूज

देहरादून की सड़कों पर गुरुवार को एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब शहर के सबसे व्यस्त बाजारों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर खुद एसएसपी देहरादून पैदल उतर आए। यह कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने का सीधा अभियान था।
प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल भ्रमण करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लें और मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

बाजारों और चौराहों पर सुरक्षा का मुआयना

इसी क्रम में शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक नगर, विकासनगर, ऋषिकेश और सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किलों में सक्रिय नजर आए।
भीड़भाड़ वाले बाजारों, मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों ने पैदल घूमकर सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल की।
खुद एसएसपी देहरादून ने शहर के व्यस्ततम बाजारों और चौराहों पर पहुंचकर पुलिस व्यवस्था को परखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।

जनता से सीधे संवाद, शिकायतों का समाधान

इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों से सीधे बातचीत की। लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
यह कदम सिर्फ सुरक्षा का निरीक्षण नहीं बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने की पहल भी है।

एटम बम की नजर

शहर में बढ़ती भीड़, ट्रैफिक और अपराध की चुनौतियों के बीच इस तरह का पैदल निरीक्षण एक सकारात्मक कदम है, लेकिन सवाल ये भी है कि क्या यह कवायद सिर्फ कुछ दिनों की दिखावा कार्रवाई बनकर रह जाएगी या फिर लगातार जारी रहेगी?
अगर यह अभियान नियमित और ईमानदारी से चलता रहा, तो निश्चित तौर पर देहरादून की कानून व्यवस्था में जमीन पर बदलाव देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page