Connect with us

उत्तराखण्ड

सैक्स रैकेटः कार से की जा रही थी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस की पूछताछ में सामने आया सच, दंपत्ति गिरफ्तार

देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ‌किया है। इस रैकेट को पति-पत्नी संचालित कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि काफी लंबे समय से एक दंपत्ति शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में देह व्यापार चला रहा है और महिलाओं की सप्लाई कर रहा है। जब पुलिस ने सूचना की जांच पड़ताल की तो पुलिस को जांच पड़ताल में सब बातें पता लगी और दंपति पर लगे आरोप भी सच पाए गए। इसके बाद पुलिस ने प्लान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार करने की शुरुआत की। जिसके तहत पुलिस ने कुठाल गेट बैरियर पर चेकिंग की और पुलिस ने दोनों दंपतियों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान दोनों दंपतियों के साथ में गाड़ी में दो लड़कियां भी मौजूद थी। जब पुलिस ने उनसे उन दोनों लड़कियों के बारे में पूछा तो वे पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछा तो दोनों ने सच उगल दिया। आरोपियों की पहचान संदीप अग्रवाल और सपना अग्रवाल के रूप में हुई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी देहरादून क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर जाकर महिलाओं की सप्लाई किया करते थे और उसके एवज में वे मोटा पैसा कमाते थे। जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा उसे वक्त भी वे दोनों महिलाओं की सप्लाई करने देहरादून में ही कहीं जा रहे थे।

दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों देह व्यापार हेतु महिलाओं की सप्लाई करने का काम करते हैं और इसी क्रम में वह दोनों महिलाओं को मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। दोनों ने बताया कि वह जरूरतमंद महिलाओं को देह व्यापार में जबरन घसीटते थे। जब पुलिस ने गाड़ी में मौजूद में महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दोनों गरीबी और मजबूरी के कारण इन दोनों पति पत्नी द्वारा पैसों का लालच दिए जाने की वजह से देह व्यापार में संलिप्त हुईं। पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया और अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। 

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page