Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, SSP प्रहलाद मीणा ने किए 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले

नैनीताल पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, SSP प्रहलाद मीणा ने किए 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले

नैनीताल, 15 मई 2025 – जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) द्वारा आज 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादला सूची में निरीक्षक से लेकर अपर उप निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और जिम्मेदारियों में ताजगी लाना है। निम्नलिखित अधिकारी अब नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे:

  1. निरीक्षक ललिता पाण्डेय – पुलिस लाइन से स्थानांतरित होकर प्रभारी एएचटीयू बनाई गईं।
  2. निरीक्षक विपिन चंद्र पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेल/सीसीटीएनएस बनाए गए।
  3. उप निरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट – थानाध्यक्ष काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक लालकुआं भेजे गए।
  4. उप निरीक्षक पंकज जोशी – थानाध्यक्ष कालाढूंगी से थानाध्यक्ष काठगोदाम बनाए गए।
  5. उप निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष मुखानी से थानाध्यक्ष कालाढूंगी नियुक्त।
  6. उप निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी – प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव से थानाध्यक्ष मुखानी बनाए गए।
  7. उप निरीक्षक गौरव जोशी – थाना हल्द्वानी से प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव बनाए गए।
  8. उप निरीक्षक जगदीप नेगी – प्रभारी चौकी टीपीनगर से थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर भेजे गए।
  9. उप निरीक्षक मनोज कुमार – प्रभारी चौकी खेड़ा से प्रभारी चौकी टीपीनगर बनाए गए।
  10. उप निरीक्षक रजत सिंह कसाना – प्रभारी सम्मन सेल/सीसीटीएनएस से प्रभारी चौकी खेड़ा बनाए गए।
  11. उप निरीक्षक महेन्द्रराज सिंह – पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कुँवरपुर नियुक्त।
  12. उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल भेजे गए।
  13. अपर उप निरीक्षक नवीन चंद्र सौराड़ी – पुलिस लाइन से थाना बेतालघाट में तैनाती।
  14. अपर उप निरीक्षक उदय सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना तल्लीताल भेजे गए।
  15. अपर उप निरीक्षक विजय कुमार – पुलिस लाइन से चौकी कैंची पर तैनात किए गए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page