Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित कार की चपेट में आने से रिटायर्ड कैप्टन की गई जान

बाजपुर। यहां से एक दुःखद खबर सामने आई है। साइकिल पर सवार होकर घर जा रहे रिटायर्ड कैप्टन को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम गांव बरहैनी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन बंशीधर जोशी (65) साइकिल से घर लौट रहे थे। हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया।

परिवार के लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश बिष्ट ने बताया कि हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page