Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़कों में फैलाए सामान को प्रशासन ने किया जब्त, मचा हड़कंप

हल्द्वानी। अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन सख्त हो चला है। इसके लिए अभियान चलाते हुए प्रशासन ने सड़कों में फैलाया गया सामान जब्त कर लिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

गौरतलब है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। व्यापारियों के सड़कों में सामान सजा देने से यह समस्या और विकराल रूप धारण कर ले रही है। ऐसे में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

इसके तहत सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने सड़कों के किनारे सजाए गए सामान को जब्त कर लिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी कि पुनः सामान पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page