Connect with us

उत्तराखण्ड

युवक का गला रेतकर पुलभट्ट फ्लाईओवर में फेंका शव, सनसनी

रुद्रपुर। यहां युवक का गला रेतकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया गया। उसका शव फ्लाईओवर पर अर्धनग्न अवस्था में मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार मध्यरात्रि थाना पुलभट्टा पुलिस को  फ्लाईओवर पर  शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे । युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर ही था। उसका गला रेत कर हत्या की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि शव चलते हुए वाहन से फैंका गया। शव पर घसीटे जाने के भी निशान है।  जिससे उसके शरीर पर घसीटे जाने के निशान है।

 पुलिस के मुताबिक शव के आस पास का क्षेत्र पुलिस ने खंगाल लिया ।परंतु ऐसा कुछ पुलिस को नही मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में भी संपर्क कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाल संदिग्ध वाहनों की तलाश कर रही है। पुलिस पुलभट्टा के साथ ही उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र में भी मृतक की फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page