Connect with us

उत्तराखण्ड

जुए की चौपाल में मारा पुलिस ने छापा, जुआरियों में मची भगदड़

हल्द्वानी। पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हजारों की नगदी व ताश की गड्डी बरामद हुई है। जिन्हें कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

मंडी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गल्ला मंडी कैंटीन के पास बने टीन शेड में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया।

जबकि अन्य भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवकों के पास से ताश की गड्डी और 7520 रूपये की नगदी बरामद हुई। जुआरियों ने अपने नाम जितेन्द्र जैन पुत्र स्व. संतोष जैन निवासी मोरारजी नगर पुरानी धान मिल, बरेली रोड व शबाब पुत्र स्व. जाहिद निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा बताये। पुलिस ने पकड़े गये जुुआरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page