Connect with us

उत्तराखण्ड

स्टेडियम में खड़ी थी स्कूटी, चोरों ने तेल की पेटी उड़ा डाली

हल्द्वानी। अब स्पोटर््स स्टेडियम में भी चोरों की गतिविधियां देखी जा रही हैं। यहां चोरों ने स्टेडियम परिसर में खड़ी एक स्कूटी से तेल की पेटी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नीमा जोशी पत्नी सुधांशु जोशी निवासी अंबा विहार तल्ली बमोरी ने कहा है कि वह बीती शाम अपने बच्चों को स्टेडियम से लेने के लिए स्कूटी पर सवार होकर गई थी। बच्चों की छुट्टी में कुछ देर थी तो वह बाजार से दो तेल की पेटियां खरीद कर आई और फिर से अपने बच्चों को लेने के लिए स्टेडियम चली गई। नीमा जोशी ने अपनी स्कूटी स्टेडियम के अंदर खड़ी की और वह बच्चों को लेने के लिए कमरे में चली गई।

जब वह बच्चों को लेकर वापस आई तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी पर रखी एक तेल की पेटी चोरों ने चुरा लिया है। उसने कई लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page