Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार यहां हुई दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल

नैनीताल। पर्यटकों से भरी कार आम पड़ाव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र से कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे। बताया जाता है कि सोमवार को वापसी के दौरान उनकी कार संख्या 14सीएल5981 आम पड़ाव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 8 लोग सवार थे। जिसमें 3 पुरुष वह तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे।

घायल आठ लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू चला कर खाई से बाहर निकाला। घायल आठ लोगों को हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। गहरी खाई में कार गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page