Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हनीट्रैप का शिकार हुआ युवक, वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेलिंग, अब युवती की मौत के नाम पर दी जा रही यह धमकी

हल्द्वानी। यहां हनीट्रैप का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने वीडियो कॉल कर एक युवक को अपने जाल में फंसा लिया। वीडियो वायरल करने के नाम पर उससे लाखों की रकम ऐंठ ली गई। जालसाज अभी भी युवक से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस के तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

काठगोदाम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में गौलापार में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि उसे 26 जून को व्हाट्सअप पर एक अज्ञात युवती की वीडियो कॉल आई। इसके बाद उसे दूसरे नंबर से फोन किया गया कि उसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। साथ ही उसे यूट्यूब कार्यालय का मोबाइल नंबर भी दिया गया। जब‌ पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया तो कहा गया कि वह 1.85 लाख की रकम ट्रांसफर करे, वीडियो हटा दिया जाएगा।

इस पर पीड़ित ने उक्त रकम फोन करने वाले सख्श के नंबर पर भेज दी। इसके बाद उसे अब अलग-अलग नंबरों से फोन कर यह कहकर डराया जा रहा है कि जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ है वह मर गई है। साथ ही वह पीड़ित के नाम का सुसाइड नोट छोड़ गई है। लिहाजा वह पांच लाख की रकम देकर मामले को रफा-दफा कर दे। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page