Connect with us

उत्तराखण्ड

चोरों ने दुकान में बोला धावा, हजारों की नगदी व माल पार

रुद्रपुर। यहां चोरों ने एक दुकान में धावा बोल दिया। चोर दुकान से हजारों की नगदी व सामान ले उड़े हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में हुई है। कृष्णा कालोनी वार्ड दो ट्रांजिट कैम्प निवासी संजीव कुमार पुत्र राम चन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसकी कृष्णा कालोनी मोड़ पर माही इलेक्ट्रोनिक के नाम से दुकान है। वह रोजाना की तरह साढ़े दस बजे दुकान बंद करके घर चला गया। दूसरे दिन दुकान पर आया तो दुकान का पीछे के दरवाजे का एक हिस्सा जला हुआ था। चोरों ने दुकान अंदर से 20 हजार की नगदी और हजारों का सामान चोरी कर लिया।

दुकान स्वामी के मुताबिक पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो उसमें तीन लोग चोरी करने के लिए दुकान के अंदर आते हुए नजर आये। जिनमें से दो लडको को उसने पहचान लिया है। ट्रांजिट कैंप थाने के निरीक्षक सुंदरम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page