Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, कार खाई में गिरने से महिला की गई जान

देहरादून।  बैराट खाई सिंगौर गागरो मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सुबह को कालसी के सिंघोर बैराटखाई रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें महिला सहित चार लोग सवार थे हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा राहत बचाव का कार्य करते हुए घायलो को खाई से बाहर निकाला गया साथ ही महिला के शव को भी खाई से बाहर निकाला गया।

घायलो को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं तहसील प्रशासन कालसी घटना में आगे की आवश्यक कार्यवाई कर रहा है। मृतक महिला का नाम सामो देवी बताया जा रहा है जो गांगरो गाँव की रहने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page