Connect with us

उत्तराखण्ड

आज एक और युवक नदी में डूबा, लगातार बढ़ रहे हैं हादसे।

रामनगर (नैनीताल) नदी में नहाते समय आज एक और युवक की पानी में डूबने से मौत हो गयी हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कवि नगर काशीपुर निवासी अनंत चौहान (19 वर्ष) की बांगाझाला के पास नदी में डूबने से मौत हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी।कुछ दिन पूर्व भी एक अन्य युवक की इसी जगह पर पानी में डूबने से मौत हुई है।

आपको बता दें कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एडवेंचर का मजा लेने के लिए जंगल और उससे लगती नदियों में नहाने पहुंच रहे हैं।इस दौरान वह गहरे पानी में जाकर जान जोखिम में डालते हैं। कल शनिवार को भी 17 वर्षीय प्रिंस ध्यानी की कोसी नदी में नहाते वक्त जान चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page