Connect with us

उत्तराखण्ड

इस अस्पताल में महिला तीमारदार ने स्टाफ नर्स से कर डाली मारपीट, हमले के प्रयास का भी आरोप

हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में स्टाफ नर्स से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि महिला तीमारदार ने पहले तो नर्स के साथ गाली गलौज की। जब विरोध किया तो मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बीती देर शाम डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई। यहां तैनात नर्स पूजा पुत्री पूरन राम निवासी हाइडिल गेट मल्ला प्लाट अपनी ड्यूटी कर रही थी। इतने में ही अस्पताल में भर्ती भास्कर गोस्वामी की मां स्टाफ नर्स से बेवजह गाली गलौज करने लगी। आरोप है कि जब पूजा ने इसका विरोध किया तो उक्त महिला ने उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

स्टाफ नर्स का आरोप है कि महिला ने उस पर हमला करने का प्रयास भी किया। नर्स पूजा ने इसकी शिकायत प्राचार्य, मेडिकल सुपरीटेंडेंट, नर्सिंग अध्यक्ष के साथ ही पुलिस से की है। उसने आरोपी से जानमाल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page