Connect with us

देश-विदेश

“यह रिश्ता क्या कहलाता है” की एक्ट्रेस ने की फांसी लगाकर आत्महत्या !

इंदौर (मध्य प्रदेश) छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा ने ऐसा जानलेवा कदम उठाया कि हर कोई जान कर हर कोई सन्न रह गया। घर-घर में इस मशहूर अदाकारा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पंखे पर लटकती उसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”यह रिश्ता क्या कहलाता है” और “बिग बॉस” सहित कई टीवी सीरियलों में अभिनय कर चुकी इस अदाकारा की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।आत्महत्या करने से पहले एक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है।पुलिस इस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली हैं।उसने फांसी लगाकर खुद को खत्म कर दिया। टीवी एक्ट्रेस के आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर कुछ समय से इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कालोनी में रह रही थी। वैशाली ठक्कर ने अपने कैरियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थीं। इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था, जिससे वह बहुत फेमस हो गई थीं। वैशाली ठक्कर के आत्महत्या करने की वजह अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाई। मौत को गले लगाने से पहले 30 वर्षीया टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा।

ACP मोतिउर रहमान के मुताबिक सुसाइड नोट पढ़कर लग रहा है कि उनको उनका एक पुराने प्रेमी तंग कर रहा था। जिन लोगों ने उनको परेशान किया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

You cannot copy content of this page