Connect with us

Uncategorized

रामनगर में कांग्रेस का बड़ा दांव! महिलाओं के सम्मान मंच से भाजपा पर गरजे रणजीत रावत, क्या बदलने वाली है सियासत?

रामनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामनगर कांग्रेस कार्यालय में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv राजीव गाँधी द्वारा पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के 33 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रणजीत रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर उलझाया जा रहा है, जबकि पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देकर स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी थी।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है और अब उत्तराखंड विधानसभा में भी 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खस्टी बिष्ट, काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस उषा जोशी, मालधन महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इनके अलावा बसंती आर्या, दीप्ति भारद्वाज, सतेश्वरी रावत, वीना रावत, बिमला आर्य, ममता आर्या, जया कपिल, धनी दुमका, ममता बिष्ट, कुंती देवी, सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, पार्वती देवी, मेहराज बानो, पुष्पा कोहली, रंजना गुप्ता, कौशल्या देवी, अतुल अग्रवाल, गिरधारी लाल, राजेंद्र बिष्ट, लीलाधर जोशी, महेश पांडे, कमल नेगी, जावेद खान, नजाकत अली, असलम सिद्दीकी, हरदीप सिंह दिप्पा, भुवन चंद्र, महेंद्र आर्या, धीरज उपाध्याय, सुमित तिवारी, सोएब रजा, चाँद खान, गुड्डू जोशी, महेंद्र सिंह मनराल, वीरेंद्र तिवारी, मुकेश मेहरा, चंद्रशेखर, संजय शेखर, आफाक हुसैन समेत कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि आने वाले समय में महिला वोट बैंक और पंचायत स्तर की राजनीति को लेकर पार्टी अब सक्रिय मोड में आ चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page