Connect with us

उत्तराखण्ड

कुत्ते के पिल्लो को पीटने पर एक व्यक्ति पर केस दर्ज!

रामनगर, 25 मार्च: कोतवाली पुलिस ने कुत्ते के पिल्लों को डंडे से मारकर उन्हें घायल करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 पर निकिता द्वारा मिली सूचना पर एसके पुरम पीरुमदारा मौके पर पहुंची पुलिस के कविन्द्र सिंह व भूपेन्द्र पाल ने घायल अवस्था में बेहोश पड़े कुत्तों के बच्चों का उपचार मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलवाकर उपचार करवाया। मौके पर आस पास के लोगो व कालर से पूछताछ की गयी तो पता चला कि गोपाल सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी बैनीबिहार-2 पीरुमदारा रामनगर के द्वारा गेंहू के खेत में खेल रहे कुत्ते के बच्चों को डण्डे से मारने की जानकारी मिली। लोगों के बयान के आधार पर एसआई वीरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ पशु अत्याचार अधिनियम की धारा 11(1) (क) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page