Connect with us

उत्तराखण्ड

कॉर्बेट ढेला रेंज में महिला की मौत के बाद आक्रोश, बाघ पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर

कॉर्बेट ढेला रेंज में महिला की मौत के बाद आक्रोश, बाघ पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में शुक्रवार को सावल्दे गांव की एक महिला को बाघ द्वारा मार डाले जाने की घटना के बाद क्षेत्र में जबरदस्त आक्रोश है। घटना के बाद से ही ग्रामीण लगातार उस बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं, जिसे महिला की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है।
सोमवार को सावल्दे गांव के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर सांवलदे फॉरेस्ट चौकी में धरना दिया। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि रामनगर वन प्रभाग ने हाल ही में एक मजदूर की जान लेने वाले बाघ को महज तीन घंटे में पकड़ लिया, लेकिन कॉर्बेट प्रशासन अब तक महिला की जान लेने वाले बाघ को पकड़ने में नाकाम रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते बाघ को नहीं पकड़ा गया तो क्षेत्र में और भी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे लोगों की जान-माल का खतरा बना हुआ है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
वहीं, कॉर्बेट प्रशासन का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में एक से अधिक बाघों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। ऐसे में किसी निर्दोष बाघ को पकड़ना उचित नहीं होगा। विभाग के अनुसार, उन्हें एक संदिग्ध बाघ के मूवमेंट का इनपुट मिला है, जिसके पीछे वेटनरी टीम को लगाया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page