Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में 5 स्टंटबाज गिरफ्तार, हरियाणा नंबर की कार सीज, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

मल्लीताल में सड़कों पर मौत का खेल खेलने वाले 5 स्टंटबाज हिरासत में, पुलिस ने वाहन किया सीज, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

नैनीताल: मल्लीताल पुलिस ने सोमवार को सड़कों को रेस ट्रैक समझने वाले 5 स्टंटबाजों को हिरासत में लेकर उनके वाहन को सीज कर दिया है। इस कार्रवाई ने न सिर्फ लापरवाह ड्राइविंग पर लगाम लगाई है, बल्कि ऐसे युवाओं को भी चेतावनी दी है जो सड़कों पर जानलेवा करतब दिखाकर खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या HR 43 E 6085 को एक अज्ञात युवक द्वारा बेहद खतरनाक तरीके से चलाए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली मल्लीताल प्रभारी निरीक्षक श्री हेमचंद पंत के नेतृत्व में मंगोली क्षेत्र में तत्काल चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान वाहन को अमन पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी रेवाड़ी, हरियाणा द्वारा लापरवाहीपूर्वक और जानलेवा तरीके से चलाते हुए पकड़ा गया। वाहन में मौजूद चार अन्य युवक कार की खिड़कियों से बाहर लटककर शोरगुल और हुल्लड़बाज़ी कर रहे थे, जिससे न केवल ट्रैफिक बाधित हो रहा था, बल्कि आसपास चल रहे वाहनों और राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही थी।

मौके पर ही पुलिस ने वाहन को रोका और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया गया है और लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है।

पुलिस की इस तत्परता और सख्त कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और युवक सड़कों को स्टंट शो का मैदान न बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page