Connect with us

उत्तराखण्ड

कुछ पल की चूक और चली गई मासूम की जान, रामनगर के रिसॉर्ट में हादसा

रामनगर। उत्तराखंड के पर्यटन नगरी रामनगर से गुरुवार को एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। सांवाल्दे क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट में दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आई 4 वर्षीय मासूम बच्ची की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि रिसोर्ट में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी परिवार छुट्टियां मनाने रामनगर आया हुआ था और सांवाल्दे क्षेत्र के एक रिसोर्ट में ठहरा था। गुरुवार दोपहर मासूम मनस्वी अपने भाई के साथ स्विमिंग पूल में नहा रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पूल के गहरे हिस्से की ओर चली गई और पानी में डूबने लगी।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बच्ची के माता-पिता पूल से कुछ दूरी पर मौजूद थे। जब तक किसी की नजर बच्ची पर पड़ती और उसे बाहर निकाला जाता, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन में बच्ची को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस मासूम की किलकारियों से कुछ देर पहले रिसोर्ट गूंज रहा था, उसी की अचानक मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।
यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि रिसोर्ट और स्विमिंग पूल जैसी जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम कितने पुख्ता हैं। खासकर बच्चों के लिए सुरक्षा मानकों और निगरानी की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है, ताकि छुट्टियां मनाने आए परिवार किसी ऐसी दर्दनाक त्रासदी का शिकार न हों।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page