Connect with us

उत्तराखण्ड

शार्ट सर्किट से लगी मकान में आग, सामान जलकर कर खाक

देहरादून। त्यूनी बाजार में रायगी रोड पर स्थित एक मकान मे शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके कारण घर का कुछ सामान जलकर कर खाक हो गया।

त्यूनी बाजार में रायगी रोड पर एक लकड़ी के मकान में भारी धुवां निकलने की सूचना थाना पुलिस को प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल फायर सर्विस को अवगत कराते हुए थाना पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा की आग रायगी रोड पर एक गली में सुरवीर सिंह पुत्र अमर सिंह के मकान में किराए पर निवासरत बलराज ठाकुर, जय सिंह ठाकुर के कमरे में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।

मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्त कर आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया। आग के कारण घर का कुछ सामान जलकर कर खाक हो गया, परंतु कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page