Connect with us

उत्तराखण्ड

श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि देने सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल रामनगर से टिहरी रवाना

रामनगर:श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि देने के लिए आज 24 जुलाई को कुमाऊं के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं का दल टिहरी के लिए रवाना हुआ। 25 जुलाई को अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन का 80वां शहीदी दिवस है। इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सुमन पार्क, नई टिहरी पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन करेंगे और उस जेल का दौरा करेंगे जहां श्रीदेव सुमन की यादें संजो कर रखी गई हैं।

वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष तरुण जोशी ने बताया कि टिहरी में श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन के विनाश, शिक्षा, रोजगार के संकट, अतिक्रमण के नाम पर आम लोगों को उजाड़े जाने, महिलाओं, दलितों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमले तथा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कानूनों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा “नफरत नहीं, रोजगार दो” अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति भी तय की जाएगी।

समाजवादी लोकमंच के संयोजक मुनीष कुमार ने कहा कि जिन विचारों व आदर्शों के लिए श्रीदेव सुमन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और जयानंद भारती जैसे जननायकों ने अपना जीवन अर्पित कर दिया, वे विचार और आदर्श आज भुलाए जा रहे हैं। जिन औपनिवेशिक काले कानूनों के द्वारा ब्रिटिश हुकूमत व राजशाही ने श्रीदेव सुमन जैसे क्रांतिकारियों का दमन किया था, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन्हीं कानूनों को और भी ज्यादा क्रूर रूप में, नए नाम से भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत देश की जनता पर लाद दिया है।

महिला एकता मंच की संयोजक ललिता रावत ने कहा कि आज हम सभी को मिलकर श्रीदेव सुमन जैसे शहीदों के आदर्शों का समाज बनाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।

यात्रा दल में कुमाऊं से किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, गोपाल लोदियाल, लक्ष्मी सिंह, सरस्वती जोशी, मौ. अशरफ, दिगंबर बवाड़ी, जगदीश, प्रेम प्रकाश और पावनी समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page