Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां हुआ दर्दनाक हादसा, डाक कांवड़िये की गई जान

बाजपुर। हरिद्वार से लौट रहे डाक कावंड़िये की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बहेड़ी से 22 डाक कांवड़ियों का एक जत्था पावन गंगा जल लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। बीती रात सभी शिव भक्त पैदल वापिस लौट रहे थे। दोराहा के समीप उन्होंने अपने एक साथी ग्राम सीकरी बहेड़ी निवासी 28 वर्षीय अजय पाल पुत्र नत्थूलाल कों सडक़ किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेसुध पड़ा देखा। उसे इस हालत में देख साथियों में हडक़म्प मच गया। उन्होंने  पुलिस तथा अजय के परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर घायल अजय को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोर से टक्कर मारी है।  मृतक के परिजन भी यहां आ पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों तथा दो बहिनों में सबसे छोटा था। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page