Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग घूमने आया युवक कोसी नदी में डूबा

रामनगर में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग घूमने आया युवक कोसी नदी में डूबा, मौत

रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी एक बार फिर एक ज़िंदगी निगल गई। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से अपने दोस्तों संग घूमने आया एक युवक रविवार को गर्जिया के पास नदी में नहाते वक्त डूब गया। थोड़ी ही देर में उसका शव पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद अनस पुत्र अनीस, निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अपने दोस्तों के साथ रामनगर की वादियों का आनंद लेने आया था। रविवार को सभी लोग गर्जिया क्षेत्र में झूला पुल के नीचे कोसी नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अनस गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और राहत कार्य शुरू किया गया। कुछ देर बाद अनस का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रामनगर की खूबसूरत वादियों में हर साल हज़ारों पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन सावधानी न बरतने पर यह सौंदर्य कब हादसे में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता। प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, फिर भी पर्यटक लापरवाही बरतते हैं।

एटम बम की अपील: यदि आप भी गर्मियों में नदी-नालों की ओर घूमने जा रहे हैं, तो कृपया सतर्क रहें। स्थानीय नियमों का पालन करें, गहरे पानी से दूर रहें, और अनावश्यक जोखिम न लें। एक छोटी सी चूक, ज़िंदगी भर का पछतावा बन सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page