Connect with us

उत्तराखण्ड

इस इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत, पति गंभीर

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति के अलावा ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा मंडी चौकी क्षेत्र के तीनपानी इलाके में हुआ है। बताया जाता है कि बद्रीपुरा, काठगोदाम निवासी शेर अली व शबाना टेंपो में बैठकर लालकुआं से आ रहे थे। तीनपानी के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैंपो पलट गया और शेर अली के साथ ही शबाना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया।

जहां शबाना की मौत हो गई। जबकि पति शेर अली का उपचार चल रहा है। इस हादसे में ऑटो चालक भी घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page