Connect with us

उत्तराखण्ड

मवेशियों को ढ़ूंढ़ने निकले युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बेतालघाट। मवेशियों को ढ़ूंढने निकला युवकखेत में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। राजस्व विभाग व ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब विभाग करंट छोड़ने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी गैरखाल की पालतू गाय देर शाम तक घर नहीं पहुंची। गाय की खोजबीन के लिए रात करीब 9 बजे अर्जुन सिंह घर से निकला। देर रात तक युवक जब घर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन शुरू की। जिसके चलते ग्रामीणों को युवक घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में लगाये गये विद्युत तार में लटका मिला। वह विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलस गया था।

आनन फानन में ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचित कर विद्युत आपूर्ति को बंद करवाई। जिसके चलते युवक को तार से अलग किया गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोश्या कुटौली तहसीलदार मनीषा बिष्ट और ऊर्जा निगम के जेई हेमचंद्र कपिल मौके पर पहुंचे। एसडीओ मनोज तिवारी ऊर्जा निगम भवाली ने कहा कि जंगली जानवरों के लिए खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी करंट छोड़ने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जायेगी। कोश्या कुटौली तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया था। पोस्टमार्टम के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page