Connect with us

उत्तराखण्ड

सिडकुल कंपनी में लिफ्ट में फंसने से श्रमिक की दर्दनाक मौत, विरोध में प्रदर्शन

रुद्रपुर। सिडकुल की फैक्ट्री में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में श्रमिक की गर्दन माल ढोने वाली लिफ्ट में फंस गई। जिस वजह से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से ही फैक्ट्री के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्रमिक की मौत की सूचना पर अन्य श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जाता है कि मिलक रामपुर यूपी हाल निवासी रम्पुरा 19 वर्षीय राहुल पुत्र शेर सिंह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। श्रमिक कंपनी की लिफ्ट में फस गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रमिक की मौत की सूचना पर कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। श्रमिक को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथी की मौत की खबर मिलने पर श्रमिकों ने कंपनी अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और श्रमिकों को शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिडकुल पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

You cannot copy content of this page