Connect with us

उत्तराखण्ड

एक के बाद एक हो रही वाहन चोर, अब बाइक में हाथ साफ

हल्द्वानी। चोर एक के बाद एक वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। इस क्रम में चोरों ने एक और बाइक को अपना निशाना बना लिया। बाइक का सुराग न लगने पर पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रदीप कश्यप पुत्र मुन्ना लाल निवासी प्रेम विहार कालौनी जीतपुर नेगी ने कहा है कि वह बीती 26 मई को अपनी बाइक संख्या यूके04एजे-1542 से गन्ना सेंटर रामपुर रोड गया हुआ था। जहां उसने अपनी बादक सड़क किनारे खड़ी कर दी।

जब वह कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब मिली। उसने बाइक की आस-पास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page