Connect with us

उत्तराखण्ड

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर गैंग का फरार सदस्य, ऋषिकेश से दबोचा गया नशे का तस्कर

देहरादून।

मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गैंग के एक लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त आयुष रावत को ऋषिकेश क्षेत्र से दबोचकर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराधों में शामिल आदतन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने पूर्व में नशे की तस्करी में लिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
इस गिरोह में शामिल नीरज कठैत, सौरभ चौहान, आयुष रावत और धर्मराज धामी के खिलाफ जिलाधिकारी देहरादून से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही नीरज कठैत, सौरभ चौहान और धर्मराज धामी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि आयुष रावत गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 5 मार्च 2026 को ऋषिकेश क्षेत्र से आयुष रावत को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी आयुष रावत (22 वर्ष) ग्राम निगेर, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल का निवासी है और वर्तमान में टीएचडीसी कॉलोनी ऋषिकेश में रह रहा था।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सुशील बलूनी, कांस्टेबल प्रेम पंवार और कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार और संगठित अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page