Connect with us

उत्तराखण्ड

पैट्रोल पंप में सो रहे सेल्समैन की जेब से पार की नगदी और मोबाइल, युवती हिरासत में

रूड़की। बीती रात एक युवती ने पैट्रोल पम्प पर सेल्समेन की जेब से 71 हजार रूपये की नगदी व उसका मोबाईल चुरा लिया। नगदी व मोबाईल को चुराने की घटना से पैट्रोल पम्पकर्मी खुद हैरान थे।

बाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इस नगदी व मोबाईल को एक वहां घूम रही युवती से बरामद कर लिया। उक्त मामला थाना भगवानपुर अन्तर्गत रायपुर स्थित एवन पैट्रोल पम्प का है।

घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि 36 घंटे ड्यूटी करने के कारण पैट्रोल पम्प सेल्समेन नींद में था और वहां घूम रही एक युवती ने उसकी नगदी व मोबाईल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस द्वारा युवती से इस बाबत पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

संपादक –

नाम: खुशाल सिंह रावत
पता: भवानीगंज, रामनगर (नैनीताल)
दूरभाष: 9837111711
ईमेल: [email protected]

You cannot copy content of this page